बारियातू ( लातेहार)
बारियातू प्रखंड के टोंटी पंचायत अंतर्गत इटके जामा मस्जिद में हज उमरा में जाने वाले लोगों के लिए रविवार को जामिया इस्लामिया अलि बिन अबितालिब के बैनर तले एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें हज उमरा में जाने वाले लोगों को जामिया के संस्थापक मौलाना काजी ओजैर कासमी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार उन्हें यात्रा के टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण में अगामी 16
सितम्बर को उमरा में जाने वालों को बताया गया कि मक्का और मदीना में कहां-कहां ठहरना है व किस तरीके से वापसी करनी है। इसके अलावा हज के अरकान किस तरीके से पूरे किए जाते हैं, इसकी जानकारी भी दी गई। मक्का व मदीना में अपने अय्यामो को गुजारने को लेकर मक्का में उमरा करने के लिए एहराम बांधने की पाबंदी व अरफात मुजदल्फा मीना में किस तरीके से हाजियों को हज के अरकान पूरे करने हैं, इसकी बारीकी जानकारी दिया गया। वहीं मौलाना कासमी ने
मुल्क, कौम व पुरे आलम के लिए अमनौ अमन के लिए दुआ कराई। इस मौके पर इटके अंजुमन के सदर मो सालिम, टोंटी पंसस मो होजैफा, मो कय्यूम, मौलाना शमसाद,मौलाना अबुशहमा, मो इरशाद, मो शौकत, मौलाना मुर्शिद,मो ऐनुल हक, मो शाहिद, मो अखतर के अलावा कई महिला पुरूष मौजूद थे।

