फरार चल रहे दो प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बारियातू (लातेहार)

बारियातू थाना पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाकर थाना कांड संख्या 38/25 के दो फरार प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड के नामजद अभियुक्त शिवनाथ गंझू उर्फ अजय गंझू पिता किशुन गंझू तथा मुकेश गंझू पिता रामा गंझू उर्फ ननकू गंझू अपने-अपने घरों में मौजूद हैं।सूचना के आधार पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी उमेश सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद अमरवाड़ीह पंचायत के मनातु ग्राम के पकरूवा टोला स्थित दोनों अभियुक्तों के घरों में छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को बारियातू थाना लाया गय जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से एसआई जितेंद्र कुमार सहित मनातू पिकेट के कई पुलिस जवान शामिल थे।

Leave a Reply