झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ प्रखंड इकाई बरियातू की बैठक संपन्न

बारियातू (लातेहार)

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ प्रखंड इकाई बरियातू की एक बैठक साल्वे पंचायत अंतर्गत ग्राम जबरा में पंचायत स्तरीय मासिक बैठक संदीप प्रजापति की अध्यक्षता में की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा पर जोर दिया गया बैठक में प्रखंड सचिव सोनू प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि एकता में ही बल है। हम लोग एक जुट होकर सभी क्षेत्रों में अपने हक और अधिकार को संवैधानिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रजापति ने भी बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लेकर समाज को आगे बढाने पर बल दिया। कोषाध्यक्ष जतन प्रजापति ने कहा कि हम सभी अपने समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।अपने अपने बच्चो को स्कूल जरूर भेजे क्योंकि शिक्षा आज के युग में बहुत बड़ा हथियार है।हमारा समाज शिक्षित होगा तभी हम सभी को समान व अधिकारी मिलेगा। मौके पर गोविंद प्रजापति, अयोध्या प्रजापति, राजेश प्रजापति, डाक्टर रणधीर प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, बसंत प्रजापति, नरेश प्रजापति, रितेश प्रजापति, धनेश्वर प्रजापति, अनोज प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, बीरबल प्रजापति, सहित काफी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थि थे ।

Leave a Reply