विष्णु दयाल राम को भाजपा नेताओं ने दी हैट्रिक जीत की बधाई

विश्रामपुर (पलामू) :

पलामू लोक सभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद विष्णु दयाल राम को भाजपा नेताओं कार्यक्रताओं ने बधाई दी है। सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय के नेतृत्व में कई नेताओं कार्यक्रताओं ने श्री राम से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उन्हे बधाई दी। अनुज पांडेय ने कहा कि बी डी राम की यह तीसरी जीत ऐतिहासिक है। पलामू लोस की जनता ने उनपर भरोसा जताया और क्षेत्र के विकास को सराहते हुए उन्हे अपन अपार समर्थन और आशीर्वाद दिया। जिसके लिए भाजपा परिवार पलामू की जनता का ऋणी है। यह कर्ज विकास कार्यों में और तेजी लाकर उतारा जाएगा। इधर कई भाजपा नेताओं ने बी डी राम को सांसद निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरीय भाजपा नेता शिवबंश मिश्रा,मणिभूषण पांडेय,विकाश चौबे उर्फ मिंटू चौबे सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

Leave a Reply