विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से मनाया गया पर्यावरण सप्ताह

विश्रामपुर (पलामू)

रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्थान में पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। इसका नेतृत्व व मार्गदर्शन संस्थान प्रमुख हितेंद्र अवस्थी की ओर से की गई। जिसका उद्देश्य सभी कर्मचारियों, बच्चों, महिलाओ व आसपास के समाज के लोगों को पर्यावरण की संरक्षण सहित इसके सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। जहां कंपनी के सभी कर्मचारियों ने शपथ लिया कि पर्यावरण सुरक्षा का हर संभव ख्याल रखेंगे। संस्थान प्रमुख ने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़ पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़, सब के महत्व को समझें और इनका संरक्षण करें । पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्द्धन किसी एक की नही वरन हम सभी की जिम्मेवारी है । हम अपने सामुहिक प्रयासों से इस कार्य को भली भांति कर सकते हैं । इस पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कंपनी के आवासीय परिसर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, वाक प्रतियोगिता, पर्यावरण से संबंधित मॉडल्स की प्रस्तुति, पौधारोपण आदि गतिविधियां आयोजित किए गए। कंपनी के कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, पौधों के साथ सेल्फी प्रतियोगिता के अलावा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कंपनी परिसर में पदयात्रा, नो व्हीकल डे आदि जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के मकसद से सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रशिक्षण केंद्र, बेलचम्पा परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे ग्रामीणों को पर्यावरण एवं उसके संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना, वृक्षारोपण एवं ग्रामीणों के बीच पौधे का वितरण जैसे कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि हम पर्यावरण को बचाएंगे, इसका संरक्षण एवं संवर्धन करेंगे और वृक्षारोपण को हर हाल में बढ़ावा देंगे ।

Leave a Reply