हजारीबाग- एक साथ लापता तीन भाई बहन का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी

रांची (झारखंड)

हज़ारीबाग से एक बड़ी खबर सामने आई है.जहाँ एक साथ लापता तीन भाई बहन का शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई.शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया.तीनो एक साथ 23अप्रैल को लापता हुए जिसके बाद से पुलिस के पास परिजन गुहार लगा रहे थे.लेकिन बच्चों को खोजने की बजाये पुलिस पर4500 रूपये लेने का गंभीर आरोप लगा है.

दरअसल मामला हज़ारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से लापता ख़ुशी,सानिया और आदिल हुसैन का शव पौता-डेमोटांड जंगल से बरामद किया गया.जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी.तीनो 23 अप्रैल से लापता थे.जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई.लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.और तीनो के वापस आने का आश्वाशन दिया

Leave a Reply