पंडवा (पलामू ):
पलामू जिले अंतर्गत पंडवा थाना क्षेत्र के पंडवा स्थित एनएच 39 पर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने अक्षय कुमार शर्मा के घर मे घुसकर लगभग डेढ़ लाख के गहना की चोरी कर ली।इस संबंध मे अक्षय कुमार शर्मा ने पंडवा थाना मे लिखित आवेदन दिया है। भुक्तभोगी अक्षय कुमार शर्मा ने बताया कि घर का दरवाजा बंद कर छत पर सोये थे। कि रात्रि में अज्ञात चोरों ने करीबन डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले उड़े। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब एक बजे जब आसमान से बूंदाबांदी शुरू हुआ तो छत से नीचे उतरे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है।उसी समय घर से चार लोग निकलकर भागें। हल्ला किया पर सभी लोग फरार हो गये। रात्रि मे ही पंडवा पुलिस को जानकारी दी गई। इधर थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि चोरी के संबंध मे लिखित आवेदन भुक्तभोगी द्वारा दिया गया है। आवेदन के अधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

