हरिहरगंज में एक ही दिन मारपीट-छिनतई के पांच मामले दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट और जेवर छिनतई को लेकर एक ही दिन में स्थानीय थाना में पांच एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि 21 अक्टूबर को पहला मामला दोपहर 3 बजे अररूआ खुर्द निवासी एक महिला शशि सिंह के आवेदन पर कांड सं० 168/26 दर्ज किया गया। इसमें जेवर और नकद छीनने का आरोप लगाया गया है। दूसरा मामला दोपहर 3:15 बजे बांस गाड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का है । इसमें सुनील सिंह के शिकायती आवेदन के आधार पर कांड सं० 169/26 दर्ज किया गया है। तीसरा मामला रात 8:15 बजे बिहार के गया जिले के परसावां निवासी विकास कुमार द्वारा सुल्तानी गांव के पांच लोगों पर जेवर छीनने के आरोप के मामले में कांड संख्या 170/26 दर्ज की गई है ।चौथा मामला रात 8:30 बजे सुल्तानी निवासी अमिताभ कुमार सिंह के आवेदन पर मारपीट को लेकर कांड सं० 171/26 दर्ज किया गया। वहीं पांचवां मामला रात 10:45 बजे अररूआ खुर्द निवासी अनामिका पति गुंजन राज के आवेदन पर कांड सं० 172/26 दर्ज किया गया है। जानलेवा हमले में गुंजन राज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी कांड में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआई श्याम भगत और भूपेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply