समाजसेवी ने कंबल व अलाव व्यवस्था का किया मांग

हरिहरगंज (पलामू )

बढ़ते ठंड में कंबल वितरण में देरी को लेकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार व जिला प्रशासन से जरूरतमंदों के बीच शीघ्र कंबल वितरण की मांग की है । साथ हीं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यस्था की भी मांग की है । उन्होंने कहा कि ठंड से बचने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीब व असहायों के बीच बांटे जाने वाले कंबल वितरण में देर होने से बढ़ते ठंड में जरूरतमंदों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार व जिला प्रशासन जल्द से जल्द इस पर ध्यान दें । मौके पर संजय जायसवाल, शंभू यादव, गोपाल प्रसाद गुप्ता, शंभू सिंह, विजय पासवान, रामचंद्र चौधरी, सत्येंद्र पासवान, राजकुमार चौधरी, केदारनाथ ठाकुर आदि शामिल थे ।

Leave a Reply