रांची (झारखंड)
झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी का आज रांची में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना से चंद्रवंशी परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त है।
रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी के निधन की खबर से उनके परिचितों और समर्थकों के बीच शोक का माहौल है। इस कठिन समय में लोग शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! ॐ शांति! ॐ शांति!
💐 विनम्र श्रद्धांजलि। 💐

