पुणे (महाराष्ट्र) से नाबालिग लड़की सकुशल बरामद
मेदिनीनगर (पलामू)
पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
- इसी क्रम में नावा जयपुर थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में नवाजयपुर थाना काण्ड संख्या 38/26, दिनांक 17.10.2026 में मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के पुणे से सकुशल बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 06.10.2026 को मुख्य आरोपी द्वारा शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाया गया था। इसके बाद नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के पुणे में छिपाकर रखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की तलाश की गई। पुलिस के प्रयास से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सनी कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता– जनेश्वर भुईया, ग्राम– कस्बाखाड़, थाना– नावा जयपुर, जिला– पलामू।
पलामू पुलिस की अपील
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें। पलामू पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

