हरिहरगंज- बिरसा कृषक पाठशाला में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

हरिहरगंज (पलामू )

कौवाखोह स्थित बिरसा कृषक पाठशाला नाथा फॉर्म में अनियमितता को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने संचालन कर रही कंपनी खिस्टीज एग्रोटेक प्रा. लि. पर अवैध वसूली और पेड़ कटाई का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि निःशुल्क मल्चिंग के नाम पर 500 और सोलर पंप के लिए 10 हजार रुपये वसूले गए। रोटावेटर और रेपर के उपयोग पर भी मनमानी राशि ली जा रही है। कोल्हुवाड़ा निवासी रामजन्म मेहता को काम कराकर 9 हजार की निकासी दिखा दी गई पर भुगतान नहीं दिया गया। कंपनी ने 70% स्थानीय रोजगार के प्रावधान को दरकिनार कर सभी कर्मी बाहर से रखे हैं। ग्रामीणों ने बिना अनुमति 20 शीशम के पेड़ काटने का भी आरोप लगाया। शिकायत करने पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा धमकाने का आरोप लगाते हुए ऑडियो होने का दावा किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन नाथा फार्म पर पहुंचे। और ग्रामीणों की मौजूदगी में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम कुमार तथा विलेज कोर्डिनेटर योगेश कुमार से बातचीत की । उन्होंने बताया कि अब तक फॉर्म के नाम पर बड़ी राशि की निकासी हुई है । बावजूद नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज और पॉली हाउस की स्थिति ठीक नहीं है। कृषक पाठशाला में किसानों की बैठक भी नियमित रूप से नहीं होती है। सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली योजनाओं का भी लाभ नहीं मिला। उन्होंने पलामू सांसद और वरीय अधिकारियों से मिलकर किसानों के हित में मामले से अवगत कराने की बात कही । मौके पर अखिलेश मेहता, रामवृक्ष मस्ताना, मंटू कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह, अवधेश मेहता,संजय जायसवाल , राजाराम मेहता, शिवकुमार मेहता, सोनू कुमार, सरजू मेहता, धनंजय मेहता,कृपाल मेहता ,अनुज कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।

Leave a Reply