जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों का सुरक्षा ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

मेदिनीनगर (पलामू)

पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार रविवार को पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित बैंकों का सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

ऑडिट के दौरान इन बिंदुओं की हुई जांच :

पुलिस टीमों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं रिकॉर्डिंग व्यवस्था, सायरन, फायर अलार्म, आपातकालीन बटन, सुरक्षा गार्ड की तैनाती तथा बैंक के प्रवेश एवं निकास द्वार की सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

बैंक प्रबंधकों को दिए गए आवश्यक निर्देश :

  • सुरक्षा ऑडिट के दौरान बैंक प्रबंधकों एवं कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। सभी सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखने, उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया।
  • इसके अतिरिक्त बैंक कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराने एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया गया।
  • पलामू पुलिस द्वारा बैंक ग्राहकों एवं बैंक कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बैंक लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पलामू पुलिस आम नागरिकों एवं बैंक ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक,
पलामू

Leave a Reply