अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा थाना क्षेत्र के दुबटिया मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। इस हादसे में पिपरा के दलपतपुर गांव निवासी पशुपालक वकील यादव की दो भैंस तथा शिवपूजन यादव की एक भैस बताई जाती है। इससे पशुपालकों को करीब 1.25 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे । तथा घटना से आहत पीड़ित पशुपालक के प्रति संवेदना जताते हुए पीड़ित पशुपालकों को प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Reply