अत्यधिक ठंड व कुहासे को लेकर विद्यालय बंद करने की मांग

मेदिनीनगर (पलामू)

झारोटेफ के जिला अध्यक्ष मनोज मेहता ने पलामू जिला के उपायुक्त से मांग किया है कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए सभी प्रकार के विद्यालय जो कक्षा 1 एक 12वीं तक संचालित हैं उसे अगले दो दिन दिनांक 6 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रखा जाए। पलामू जिले में अभी रूह कपा देने वाली ठंड पड़ रही है और अगले दो दिनों तक रहने की संभावना है इसे देखते हुए सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय को 2 दिनों के लिए बंद रखा जाए। अगर विद्यालय खुला रहेगा तो विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चे को ठंड लगने बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाएगी।
श्री मेहता ने जिला प्रशासन से शीघ्र निर्णय कर पत्र जारी करने की मांग किया है। ताकि स समय बच्चें को इसकी सूचना दी जा सके।
साथ ही आने वाले 15 जनवरी तक विद्यालय के संचालन के समय सारणी में परिवर्तन कर विद्यालय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक करने की मांग किया है।

Leave a Reply