जोगिया पहाड़ी पर मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज क्षेत्र के सुदूरवर्ती कूलहिया गांव के नजदीक जोगिया पहाड़ी पर शिव मंदिर व हनुमान मंदिर के नव निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। इस दौरान मुख्य पूजारी अनिरुद्ध प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत् पूजा -अर्चना कर भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया। समाजसेवी सह छात्र राजद नेता दीपक कुमार यादव ने बताया कि बहुत लंबे अर्से से गांव के लोगों के द्वारा मंदिर निर्माण हेतु आपस में बैठकर विचार -विमर्श किया जाता था। जहां ग्रामीणों के बीच निर्णय लिया गया कि उक्त स्थल पर मंदिर निर्माण कराया जाए । भूमि पूजन के मौके पर छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, बिरेंद्र यादव ,प्रयाग यादव, अनिल यादव, बबन भुईयां ,रंजीत भुईयां ,संजय यादव महेश यादव कृष्णा यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply