बीएसएफ में चयन होने पर युवक को सम्मान

हरिहरगंज ( पलामू )

पिपरा प्रखण्ड क्षेत्र के सुदूरवर्ती तेंदुई गांव निवासी झारखंड पुलिस में हवलदार के रूप में कार्यरत श्यामसुंदर पासवान के पुत्र विवेक कुमार पासवान का बीएसएफ में चयन होने पर समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को उसके घर पहुंच कर अंग वस्त्र देते हुए सम्मानित किया। तथा उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा कि विवेक का बीएसएफ मे चयन होना पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी उपलब्धि हासिल किया जा सकता है। विवेक का चयन इसी संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने देश और समाज के लिए बेहतर करने को लेकर प्रेरित किया। वहीं विवेक ने इसका श्रेय माता पिता और गुरूजनों को देते हुए सच्ची निष्ठा से देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विवेक की माता सरस्वती देवी दादा लखन पासवान के अलावे बिमलेश सिंह, कपिलदेव सिंह, श्यामदेव पासवान, कृष्णा चंद्रवंशी, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह , योगेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, सिकंदर कुमार सहित कई ग्रामीणों ने उसे शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply