77वें वन महोत्सव का शुभारंभ, अतिथियों ने किया पौधारोपण

मेदिनीनगर (पलामू)

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर, मेदिनीनगर में शुक्रवार को 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम एवं डालटनगंज-भंडरिया विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।उद्घाटन के पश्चात अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।वन महोत्सव के माध्यम से आमजनों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार,मेदिनीनगर नगर आयुक्त रंजीत लाल,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply