झारखंड की बेटी एंजेल मरीना तिर्की को फिलीपींस में आनरेरी क्वीन 2024 का मिला सम्मान

फिलीपींस में क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय जूरी पैनल के रूप में हुई शामिल-

पिछले हफ्ते फिलीपींस में आयोजित क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म -2024 के लिए एंजेल भारत से अंतरराष्ट्रीय जूरी पैनल के रूप में शामिल हुई और साथ ही एंजेल को आनरेरी क्वीन 2024 का सम्मान भी प्राप्त हुआ।विदित हो कि पिछले साल एंजेल इस टाइटल की विजेता भी रही थी ।इस आयोजन के क्रम में उन्हें अलकेन्टारा फिलीपींस की मेयर रिजा पामोराडा से मिलने का अवसर मिला |

झारखण्ड से एंजेल को है गहरा लगाव-
एंजेल की जन्मभूमि रही है। सात साल से राज्य के लिए काम कर रही है और वह सात बार राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की राज्य विजेता और तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेता रही है।अतः राज्य के लिए करना चाहती है आगे के कार्य।

G-20 के कार्यक्रम में रही है भागीदारी- एंजेल G-20 के लिए मास्टर ऑफ को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य किया है और हॉकी महिला टीम के लिए मास्टर ऑफ कोऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य कर चुकी है ।

राज्य के युवाओं के साथ मिलकर झारखण्ड हित मे करना चाहती है कार्य-
अब वह राज्य के सभी युवाओं के साथ काम करने की सोच रही हैं और कई नीतियों के साथ वह राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।एंजेल का गृह नगर रांची, झारखंड है और उनका परिवार उनके पिता एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं, माँ एक गृहिणी हैं ।

एंजल का उद्देश्य सभी महिलाओं और लड़कियों को घर के चहारदीवारी से बाहर लाना है व महिला सशक्तिकरण पर बल देना है।साथ ही हमारे राज्य की सभी प्रतिभाओं का समर्थन व प्रेरित करना है।

सरकार के साथ राज्य हित में मिलकर करना चाहती है काम-
एंजेल झारखण्ड सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहती है।सरकार के सामने विभिन्न विषयों पर चर्चा, जानकारी आदान प्रदान और प्रतिभा को कैसे बढ़ाया जाए और कैसे किया जाए आदि पर काम करना चाहती है।

Leave a Reply