हैदरनगर- शिक्षक जय प्रकाश प्रसाद की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

मेदिनीनगर (पलामू)

सेवानिवृत्त शिक्षक जय प्रकाश प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई

हैदरनगर राजकीय मध्य विद्यालय हैदरनगर में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जय प्रकाश प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य बच्चन सिंह ने की। इस अवसर पर हैदरनगर प्रखंड इकाई के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक संजय कुमार, सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, शक्ति कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि जय प्रकाश प्रसाद ने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य किया। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लंबे समय तक मिलता रहा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियां साझा कीं।

Leave a Reply