रांची (झारखंड)
संत मरियम स्कूल मेदिनीनगर, पलामू के विद्यार्थियों ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधालय के निदेशक अविनाश देव समेत काफी संखया में सकूली बच्चे शामिल थे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए राज्य की शासन व्यवस्था एवं विधानसभा की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।

