पिकअप व बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव स्थित मुख्य मार्ग पर स्वामी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम बाइक और पिकअप के बीच सीधी टक्कर हो गई । इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया । घायलों की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के धोबी मुहल्ला निवासी निवेश राज (18 वर्ष), पिता रामदुलार विश्वकर्मा, अम्बा मुहल्ला निवासी मणिकांत कुमार (18 वर्ष) पिता सतेंद्र मेहता तथा अररुआ कला निवासी चंदन कुमार (21 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद के रूप में हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक छतरपुर से स्नातक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे । हादसे में तीनों युवकों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं । इधर, सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ विनोद कुमार राय सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व पिकअप को जब्त कर लिया । घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जाता है ।

Leave a Reply