राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन
हरिहरगंज (पलामू)
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर 25 सितंबर को देशभर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हरिहरगंज के प्रांगण में 25 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संघर्ष, सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन से विद्यार्थियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना सुदृढ़ होगी। विद्यालय परिवार इस अवसर को पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है।

