कुशडीह गांव में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक

हरिहरगंज ( पलामू )

प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत कुशडीह गांव में बुधवार को अचानक लगी आग से किसानों की खड़ी गेहूं फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस अगलगी की घटना में तेंदुआ कला गांव के किसान कृष्णा सिंह, नंदू सिंह, बसंत सिंह, रामउदगार सिंह, मदन सिंह, रामनाथ सिंह, राम पूजन सिंह, रंजीत पासवान, संजय सिंह और शिवपूजन सिंह के करीब पांच बिघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खेत का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत उचित मुआवजे की मांग की है। ।

Leave a Reply