डायन बिसाही को ले तीन लोगो के हत्या मामले में डालसा ने लिया संज्ञान

मेदिनीनगर (पलामू)

पांकी के कुसड़ी गांव के पुरानी बथान टोला में डायन – बिसाही मामले में कुसड़ी गांव में तीन लोगों की हत्या के मामले में डालसा ने त्वरित संज्ञान लिया है।पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रंजन ने स्थानीय पीएलवी को पीड़ित के घर भेजकर तत्काल मदद के लिए लगाया गया हैं।वही घायलो को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उन दोनों जख्मी का इलाज चल रहा है।सोमवार को डालसा सचिव राकेश रजंन एम एम सी सी एच में जख्मी से मिले व उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सको को उचित देखभाल व इलाज करने का निर्देश दिया है।बिदित हो कि कुसडी गांव में डायन बिसाही को लेकर एक फरवरी को तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।व दो लोग को घायल कर दिया गया था। मृतक की पहचान विजय भुईया, उनकी पत्नी हेवन्ति देवी व पुत्र छोटू भुईया के रूप में हुआ था।जबकि मृतक विजय भुईया की बेटी ममता कुमारी व पतोहू नीलू देवी घायल का इलाज एम एम सी एच में चल रहा है। उक्त घटना में पीड़िता को मुवावजा दिलाने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply