हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 के भावी प्रत्याशी चंदन प्रजापति आगामी 3 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर चंदन प्रजापति ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है। जनसंपर्क में सूरज कुमार, सौरभ पाठक, अजीत कुमार, गगन राम, भोला शर्मा, सोनू कुमार, सुबोध कुमार, कमलेश कुमार, अनुज कुमार, अभिषेक कुमार, चिंटू कुमार आदि शामिल थे।

