भारत धर्म प्रधान देश व सभी धर्मो का सम्मान हमारा विशेषता, दिलीप नामधारी

मेदिनीनगर (पलामू)

दुर्गा पूजा के अवसर पर सदर प्रखंड के शिवबेल घोरही में दुर्गा पूजा महोत्सव के 12 वे अधिवेशन के मौके पर कथा प्रबचन के मौके पर शुक्रवार को युवा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह नामधारी ने कहा कि हमारा देश धर्म प्रधान देश हैं।सभी धर्मों का सम्मान हमारी विशिष्टता हैं। उन्होंने कहा कि लाख कोई जाति धर्म उच्च नीच का भेदभाव कर समाज को बाटने का काम करे परन्तु जब जब देश पर खतरा मंडराता है तो हम सभी एक हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खुशहाली आती है।बड़े ही उमंग उत्साह के साथ लोग त्योहार मनाते हैं।उन्होंने कहा कि जहाँ यज्ञ कथा का आयोजन होता है वहाँ ईश्वर निवास करते हैं।उन्होंने कहा की हमे कोई भी आसुरी शक्ति जाति धर्म के नाम पर बाटने काम करे ऐसे लोगो से सावधान रहना है।उन्होंने कहा कि पोलपोल के लोगो से पुराना सम्बंध रहा है।यहाँ के लीग हमारे दिल मे बसते है।उन्होंने कहा कि जब एक समय मेरे पिताजी इन्दर सिंह नामधारी चुनाव हार गए थे तो यहाँ के लोगों ने होली नही मनाई थी जब पिता श्री पोलपोल आये तो लोगो ने होली खेली।उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव में भी यहाँ के लोगो ने पार्टी से ऊपर उठकर मुझे पंचायत में बढ़त दिलाया था।मैं यहाँ के लोगो का सदैव ऋणी हू।उन्होंने कहा कि त्योहार सुख समृद्धि शांति लाए ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।इस मौके बृंदावन से पधारी कथा पर्वाचिका केशव प्रिया भारद्वाज ने कथा के माध्यम से समाज मे ब्याप्त बुराई व परिवार का सम्बंध परिवार बक प्रति कैसा होना चाहिए कि बारे बताया।उन्होंने कहा कि श्री राम का कथा श्रवण से मानव की समस्त ब्यथा दूर हो जाता हैं ।इस मौके पर भरदुल कुमार सिंह, शम्भू प्रसाद, बिपिन सिंह, महेन्द्र सिंह, कृपाल पाल, पपू देहाती, सुभाष कुमार, अविनाश कुमार, करण कुमार सिंह, पवन पाल, ध्रुव पाल, जगन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील प्रजापति, पिन्टू सिंह, अजय सिंह, हरेन्द्र सिंह, नरु सिंह जितेन्द्र कुमार, मंतोष कुमार,योगेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply