हरिहरगंज ( पलामू )
शहरी क्षेत्र अंतर्गत अररुआ खुर्द गांव निवासी किसान उदल सिंह के घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना का अंजाम दिया । चोरों ने घर से 90 हजार रुपये नकद सहित करीब आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली । पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर के पिछवाड़े लगे अल्बेस्टर की छत पर चढ़कर मकान की छत पर उतरे और सीढ़ी के सहारे घर में घुस गये । उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे । चोरों ने सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया । और जिस कमरे में अटैची और बक्सा रखा था उसका ताला तोड़कर चोरी की । चोरी में नकद के अलावे सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो झुमका, दो अंगूठी, दो कान की बाली, टप, चार जोड़ी पायल तथा कपड़े सहित करीब सात लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात कही है । घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह एसआइ सुनील कुमार झा सदल बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । घर से कुछ दूरी पर खेत से बक्सा व अटैची बरामद किया गया है । वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

