हरिहरगंज,(पलामू)
क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बुधवार को हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के सेमरबार, खाप कटैया, खड़गपुर व अररुआ पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस बार किसानों को बोनस राशि सहित सम्मानजक समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2450 रुपए के दर से धान का क्रय किया जाएगा। जिसका भुगतान निर्धारित समय के अंदर होने से निबंधित किसानों को समुचित लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अभी संबंधित पोर्टल खुला हुआ है इसलिए जो किसान धान बिक्री के लिए निबंधन नहीं करा पाए हैं वे अपना निबंध करा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्ष, क्रय पदाधिकारी और नोडल अफसर को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने धान क्रय के दौरान पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। मौके पर प्रमुख कमला देवी, जिप प्रतिनिधि राजेश राम धान क्रय केंद्र के नोडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सेमरबार पैक्स अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता,खाप कटैया पैक्स अध्यक्ष धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अररुआ पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, खड़गपुर पैक्स अध्यक्ष राजमोहन यादव के अलावे राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव,दीपक कुमार, अशोक यादव, महादेव यादव,कलीम शाह बबलू सिंह,बुधन सिंह यादव, आनंद यदुवंशी,क्रय पदाधिकारी मुखदेव राम, मुन्ना कुमार,लल्लू सिंह, संगीता कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, सुदय सिंह, जितेंद्र सिंह,सीताराम सिंह,मुरारी सिंह,अरविंद पांडेय, अमित सिंह, भोला यादव, आलमगीर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

