बारियातू ( लातेहार)
गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान को लेकर सोमवार को बारियातू प्रखंड में दर्जनों सनातनी गो भक्तों ने अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से गो भक्तों ने सरकार से गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की। साथ ही गौ हत्या एवं गो तस्करी में संलिप्त अपराधियों के लिए आजीवन कठोर कारावास का प्रावधान करने की अपील की गई। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि गो तस्करी में उपयोग किए जाने वाले वाहनों की जब्ती के बाद उन्हें जमानत पर न छोड़ा जाए, बल्कि स्थायी रूप से राजसात कर नीलाम किया जाए।
गो भक्तों ने पशु मेलों के नाम पर हो रही अवैध गो तस्करी पर रोक लगाने के लिए कड़े केंद्रीय कानून बनाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में अंचल अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
मौके पर पवन कुमार, अरविंद प्रसाद, गुडूल, झूलन प्रसाद, सुदामा प्रजापति, ब्रज मोहन राम, चंद्रदीप प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गो भक्त उपस्थित थे।

