पलामू जिला कुश्ती संघ की बैठक संपन्न ,हरिहरगंज में होगा आयोजन

हरिहरगंज ( पलामू)

पलामू जिला कुश्ती संघ का रांची स्थित रामोजी रिसोर्ट में बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के सचिव रंजीत बहादुर सिंह ने किया । उन्होंने बताया कि बैठक में पलामू जिला कुश्ती संघ का विस्तार किया गया है । जिले के दर्जनों लोगों को संघ से जोड़ा गया है । आगामी 14 से 16 नवंबर को हरिहरगंज के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में भव्य राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है । जिसमें झारखंड राज्य के सभी जिले के महिला- पुरुष पहलवान बड़ी संख्या में भाग लेंगे । इनमें बेहतर स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा । हरिहरगंज-पिपरा क्षेत्र में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता दशकों से काफी लोकप्रिय रहा है । इस क्षेत्र के लोग कुश्ती को काफी पसंद करते हैं । वहीं संघ के संरक्षक विश्वनाथ सिंह ने लोगों से कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद उठाने की अपील की है । बैठक में कुश्ती संघ के सुबोध कुमार सिंह, छोटू सिंह, विकास कुमार सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply