रांची (झारखंड)
झारखंड के लिए अच्छी खबर नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती की वजह से झारखंड सरकार को अक्टूबर माह में 456 करोड़ रुपये कम टैक्स मिलेगा. यह पिछले साल अक्टूबर माह में हुई कमाई से 15 प्रतिशत कम है. पिछले साल (2024) में जीएसटी से झारखंड सरकार को 2974 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जबकि इस साल 2518 करोड़ रुपये.
जीएसटी काउंसिल ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक 20 राज्यों व केंद्रशासित राज्यों की कमाई पर असर पड़ा है. यानी 20 राज्यों को को टैक्स वसूली में नुकसान उठाना पड़ा है. सबसे अधिक नुकसान पुडुचेरी को 24 प्रतिशत हुआ है. जबकि हिमाचल प्रदेश को 17 प्रतिशत का नुकसान हुआ है. 15 प्रतिशत नुकसान के साथ झारखंड तीसरे नंबर है
इसके विपरित आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर माह में जीएसटी की वसूली में दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले साल अक्टूबर माह में 1,45,052 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि इस साल 1,42,251 करोड़ रुपये की. इसका फायदा केंद्र सरकार को मिलेगा. लेकिन राज्यों की हालत पतली होती चली जायेगी.

