हरिहरगंज (पलामू)
पिपरा थाना क्षेत्र के बभंडी गांव की एक लापता शादीशुदा महिला को हरिहरगंज थाना पुलिस ने हरियाणा के अंबाला शहर से बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पिछले 27 सितंबर को एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने चार वर्षीय बच्ची के साथ हरिहरगंज बाजार से गायब हो गई थी। उसके लापता होने के बाद परिजनों द्वारा हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस किया और अंबाला शहर से महिला को बरामद कर लिया। सोमवार को आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

