बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंच से संबंधित करते हुए शुक्रवार रात्रि लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने श्रीराम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जिवन मे उतार कर अपने धर्म संस्कृति व राष्ट्र हित के लिए कार्य करना हम सबकों का परम धर्म है। भगवान श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पृथ्वी पर धर्म संस्कृति,व राष्ट्र रक्षा के लिए हुआ था। राम नवमी पर्व हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अपने धर्म की स्थापना और सत्य व मर्यादा के प्रतीक रूप में पुरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी ने अपने संबोधन में भगवान राम के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम का जन्म धरती पर से राक्षसी शक्तियों और दुष्ट प्राणियों के संघार के लिए हुआ था। भगवान श्रीराम एक आदर्श राजा, पुत्र,पति और भाई माना जाता है। उनके आदर्शों, विनम्रता, निष्ठा और धर्म का पालन करने का सम सबको सिख लेने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि यह दिन सकारात्मकता, नकारात्मक उर्जा को दुर करने और भक्ति के माध्यम से भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए महत्वपूर्ण है रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नही, बल्कि मर्यादा,सत्य और धर्म के प्रतिक भगवान श्रीराम के आदर्शों का अवसर भी है। साथ ही रामनवमी पूजा समिति को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण वातावरण मे पूर्व सम्पन्न करने को लेकर आभार व्यक्त। वहीं महेंद्र प्रसाद,रीगन प्रसाद, संदीप शर्मा, शैलेश सिंह ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया।किया। वहीं श्रीराम नवमी पर्व के शुभ अवसर पर बारियातू प्रखंड क्षेत्र के गाड़ी, नचना , बारियातू बस्ती, बटहे, जबरा,बचरा साल्वे, ईटके से श्री राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे एक से बढ़कर एक झांकी निकाली गई। जसमे बटहे का जिवंत झांकी प्रस्तुत किया गया था।राम लखन जानकी स्थानीय लोगों ने पाठ किया जबकि हिरन का प्रतिमा बनाई गई थी । सभी का ध्यान बार बार उसी झांकी ओर था।जिसे प्रथम पुरस्कार विधायक प्रकाश राम के हांथो तलवार, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जबरा,बचरा,ईटके, गाड़ी से आए अखाड़े के समिती के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों द्वारा जय श्री राम, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान कि, हर हर बंम बंम, बोलो प्यार जय बजरंगी का जय घोष कर रहे थे।जय घोष से पुरा वातावरण राम मय हो गया था। इसके ठीक पुर्व रामनवमी पूजा समिति बारियातू की ओर मंचासिन अतिथियों को पगड़ी पहनाकर कर व गम्छा भेंट सम्मानित किया गया।शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में सफल करने में बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी बालकुमार पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार,थाना प्रभारी रंजन पासवान, एएसआई जितेंद्र कुमार, सुनिल कुमार सिंह छोटू पांडा, मिथलेश कुमार, द्वारिका नाथ पांडेय व पुलिस जवानों सराहनीय योगदान रहा।

