सदर प्रखंड के शिवबेल घोरही में कथा प्रवचन

मेदिनीनगर (पलामू)

दुर्गा पूजा के 14 वे अधिवेशन के मौके पर सदर प्रखंड के शिवबेल घोरही में कथा प्रवचन के सातवे दिन पोलपोल के मुखिया पुष्पा देवी कथा प्रवचन में पहुँची।जहाँ कमिटी के लोगो ने चुनरी ओढाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहाँ प्रभु का कथा होता हैं वहाँ परमात्मा का वास होता हैं।उन्होंने कहा कि कई जन्म जन्मांतर का फल एकत्रित होता हैं तो भगवान का कथा सुनने का सुअवसर मिलता हैं।उन्होंने कहा कि श्री राम कथा से हमे सीख मिलता है कि परिस्थितिया चाहे कितनी भी कठिन क्यो न हो ,मनुष्य को कभी भी अपने धर्म कर्तव्य ओर सत्य के मार्ग को नही छोड़ना चाहिए।क्योंकि जीत हमेशा सत्य की होती है।मौके पर शिक्षक सह समाजिक कार्यकर्ता भरदुल सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सुख-दुख, लाभ हानि सफलता और सफलता का आना स्वाभाविक है। सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य को हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सत्य न्याय सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सुख के समय अहंकार नहीं करना चाहिए और दुख के समय ईश्वर पर विश्वास नहीं खोना चाहिए। अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कहां कि बिना सत्संग के सद्बुद्धि नही मिल सकता।सत्संग हमे सही मार्ग पर चलने का प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि जहाँ भगवान का कथा होता हैं वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता हैं।उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े काम भी भगवान के नाम लेने से हो जाता हैं। मौके पर वृंदावन से पधारे बाल विदुषी किशोरी विधा मानसी ने राम वन गमन व भरत मिलाप की कथा कही। कहा कि भाई हो तो भरत के समान ।जिन्होंने सम्पति नही बिपति बाटा।कलियुग का भाई तो सम्पति बाटता हैं।उन्होंने कहा कि मनुष्य जानता है कि खाली हाथ आये हैं खाली हाथ जाना है फिर भी सांसारिक मोह में फंसा रहता है।जीवन को अगर कृतार्थ बनाना है तो प्रभु के शरणागत बने।सच्चा सुख प्रभु के श्री चरणों मे है।इस मौके पर ,सरजा के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति आनंद कुमार, कमिटि के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह, सचिव दिवाकर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, ,पिंटू सिंह, सुभाष सिंह,ध्रुव पाल,जगन सिंह, राम करेश चौधरी, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply