मेदिनीनगर (पलामू)
दुर्गा पूजा के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक की पहल पर पलामू के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फ्लेक्स होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों को पूजा पंडालों में भ्रमण के दौरान क्या करें और क्या न करें (Do’s & Don’ts) की जानकारी दी जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना, अनावश्यक जाम की स्थिति रोकना तथा लोगों को सतर्क एवं जिम्मेदार बनाना है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आनंद ले सकें।
पलामू पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
पुलिस अधीक्षक,
पलामू

