नव पदस्थापित पीडीजे का अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत

बार व बेंच के समन्वय से जनता को मिलेगा तीव्र व सुलभ न्याय, पीडीजे

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण को मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव महासचिव अजय कुमार पांडेय ने नव पदस्थापित पीडीजे को गुलदस्ता भेंट कर संघ भवन में स्वागत किया ।विदित हो कि राधा कृष्ण सोमवार को पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किए हैं ।इस मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने कहा कि बार-व बेंच के बेहतर संबंध को स्थापित करने का काम करेंगे ताकि दोनों के प्रयास से लोगो को सरल , सुलभ व तीव्र न्याय दिलाया जा सके। और यह तभी संभव है जब बार व बेंच में समन्वय बनाकर काम किया जाय। उन्होंने कहा कि पहले वे पाकुड़, रामगढ़, जमशेदपुर व अन्य जिले में भी न्यायिक अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं ।उन्होंने कहा कि व्यवहार न्यायालय की परंपरा व्यवहार करने का रहा है। इसमें कोई कमी नहीं रहने देंगे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि पलामू की बार और बेंच के गौरवशाली परंपरा रही है। बार और बेंच एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच का जो संबंध है और श्रीमान के सहयोग से बेहतर बनेगा। न्यायिक कार्य में जिले के अधिवक्ता भी भरपूर सहयोग करेंगे। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास एडीजे प्रथम राजकुमार मिश्रा, रजिस्टर कमल प्रकाश, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष, जय किशोर पाठक ,उप कोषाध्यक्ष देव कुमार शुक्ला,संयुक्त सचिव प्रशासन नितिन कुमार पांडेय, संतोष तिवारी, अखिलेश चंद सिंह,एल ए डी सी चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,अधिवक्ता बैकुंठ दुबे,मदन तिवारी, लक्ष्मण सिंह, शशि भूषण दुबे, शैलेन्द्र तिवारी ,हरी नंदन सिंह, छाया सिंह , सुनील मिश्र, दीपक कुमार, बिनोद कुमार,समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply