हरिहरगंज (पलामू)
मेन बाजार आरसी लाल चौक के समीप रविवार की रात वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि औरंगाबाद के डिप्टी कलेक्टर श्वेता प्रियदर्शी तथा हरिहरगंज के बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया । लोगों को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के डिप्टी कलेक्टर श्वेता प्रियदर्शी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से आसूरी शक्तियों का नाश होता है। वहीं बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने रासलीला का आयोजन करने के लिए आयोजक नवयुवक सांस्कृतिक समिति का आभार जताया। इससे पहले डिप्टी कलेक्टर ने सपरिवार दुर्गा मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया। वहीं समिति के सदस्यों द्वारा दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएओ सह नाजिर ब्रजेश कुमार,आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अकेला, सचिव विकास विश्वकर्मा, बल्लू बलराम,बीनू जायसवाल, ज्ञान प्रकाश, संतोष प्रजापति, करन राजवीर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

