हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा ग्राम ( बरछीया) स्थित नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर गुरूवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण यज्ञाचार्य जयप्रकाश नारायण उपाध्याय जी महाराज व आचार्य भीम नारायण पंडित ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रों चार के साथ मुख्य यजमान शिलवंत सिंह एवं मोहन मिस्त्री के हाथों पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण करवाया ।इससे पूर्व ध्वजारोहण को लेकर महावीर पताका व भगवा ध्वज लहराते हुए गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण नव निर्मित मंदिर से ग्राम देवी, बंजरग बली मंदिर, मांडर,शिव बाबा स्थान,व थाना परिसर के शिव मंदिर सहित,पूरे ‌जबरा ग्राम का भ्रमण किया गया। वहीं नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने ऊं नमः शिवाय,हर हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ,राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की, बजरंगबली की जय, के जय कारा लगा रहे थे। श्रद्धालुओं के जय घोष से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ समिति के सदस्य सोनू प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को कलश यात्रा व 25 अप्रैल को यज्ञ का पूर्णाहुति किया जायेगा।ध्वजारोहण के अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रमेश राम, वशिष्ठ अतिथि विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र गंझू, सांसद प्रतिनिधि शिवमंगल सिंह, प्रमुख पति नंदू उरांव , सुदीप प्रजापति, राजेंद्र राणा, अशोक ठाकुर, जीतन राणा, जितेंद्र सिंह, फूलचंद गंझू, पुराण साव समेत रुद्र महायज्ञ समिति के अध्यक्ष नरसिंह सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, सुमेर सिंह, पारस सिंह, सचिव अयोध्या प्रजापति, सचिव राजेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सिंह, धनंजय सिंह, डॉ. रणधीर प्रजापति, डॉ. दिलीप प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, श्रवण ठाकुर, बजरंग ठाकुर, जगदीश ठाकुर, अवध प्रजापति, प्रकाश प्रजापति सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply