एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का आरोप, सीओ की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में हरिहरगंज थाना कांड संख्या 160/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के अंसारी बिगहा निवासी फातमा प्रवीन, पति मोहम्मद जमील अंसारी तथा सीता हाई स्कूल के सामने स्थित अंकित प्रज्ञा केंद्र के संचालक को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी अंचल अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार घटना बीते 8 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे की है। शिकायत में बताया गया है कि बीडीओ की ओर से सूचना मिली कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने फर्जी स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई कुमार सौरभ को सौंपी गई है। पुलिस प्रमाण पत्र की सत्यता, उसके जारी होने की प्रक्रिया और एसआईआर में उसके इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply