सदर थाना के जोरकट गांव में हुई सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

मेदिनीनगर (पलामू)

सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के इलाके में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बीमा एजेंट है. जबकि दूसरा बाइक सवार. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में एक ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भिड़त में बाइक सवार प्रदीप कुमार और ऑटो सवार संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके से ऑटो चालक फरार हो गया.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.

ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है. दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. ऑटो चलाने वाले शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है: लालजी, थाना प्रभारी, सदर

Leave a Reply