गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

नवयुवक गणपति सेवा समिति ने गणेश चतुर्थी पर किया पूजा का आयोजन

हरिहरगंज (पलामू )

मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर सोमवार को गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। नवयुवक गणपति सेवा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल के पट का उद्घाटन हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी जानू चौधरी ने फीता काटकर एवं पट खोलकर किया। पूजा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ भगवान गणेश की आराधना की। मौके पर समिति के अध्यक्ष पंकज पासवान, सचिव प्रियांशु जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यवस्थापक बंटी गुप्ता के अलावा भोला गुप्ता, बंटी कुमार, अमित गुप्ता, समिति के मीडिया प्रभारी कन्हाई विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता, सतेंद्र शाह, सत्यम शौंडिक, बिट्टू खुराना, राज गुप्ता, सूरज कुमार, पंकज कुमार वैद्य, श्याम पासवान, विशाल गुप्ता, कुलदीप विश्वकर्मा, सनी गोस्वामी, महंगू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply