देवघर से बासुकीनाथ जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवरिया की हृदय गति रुकने से मौत

बारियातू (लातेहार)

बरियातू ग्राम गाड़ी निवासी कांवरिया कृष्णा प्रसाद (65) की शनिवार को बासुकीनाथ स्थित कांवरिया शिविर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वे अपने पुत्र आशीष कुमार के साथ देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद बाबा बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।
कृष्णा प्रसाद की अचानक मौत की खबर मिलते ही ग्राम गाड़ी में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से ग्राम गाड़ी लाया जा रहा है। रविवार को ग्राम गाड़ी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कृष्णा प्रसाद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना से स्वजन और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply