लातेहार- फरार अभियुक्त लल्लू गंझू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बारियातू (लातेहार)

बारियातू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त लल्लू गंझू को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 08/26 का फरार अभियुक्त बालूमाथ पंचायत के डाकादीरी गांव स्थित अपने घर में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद के मार्गदर्शन में छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने डाकादीरी गांव स्थित लल्लू गंझू के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी के अनुसार लल्लू गंझू, पिता पच्चु गंझू, के विरुद्ध बारियातू थाना में कांड संख्या 08/26 के तहत धारा 15(सी), 18(बी), 22, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
छापामारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटू पांडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply