मेदिनीनगर (पलामू)
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ के
प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र कुमार ठाकुर ने गरिमामय उपस्थिति के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के मुख्य कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव श्री श्याम देव महतो ने किया। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं और उपस्थित गण्यमान्य लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की अखंडता व प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में प्रदेश महासचिव श्याम देव महतो ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मंच का संचालन कुशलतापूर्वक संपन्न कराया,साथ ही बताया कि हमे बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए,पाखंड से दूर रह कर वैज्ञानिक सोच विकसित करना चाहिए। जिससे वे अपने अधिकार को समझ सकेंगे। उनहोनें कहा कि आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए सभी को एकजुट रहना जरूरी है।
झंडोत्तोलन के
मौके पर माइनर इरीगेशन के एस डी ओ श्री सुरेंद्र कुमार , श्रीमती लीला कुमारी के अलावे कई गणमान्य लोउपस्थित थे।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।

