यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में हरिहरगंज के सोनू को 83वां रैंक, असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन होने पर लोगों ने दी बधाई

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज बाजार के झंडा चौक निवासी पप्पू गुप्ता का पुत्र सोनू कुमार ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम रौशन किया है। उसने 7 अगस्त को घोषित परीक्षा परिणाम में ओबीसी कैटेगरी में 83वां रैंक लाकर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया है। शनिवार को एक समारोह आयोजित कर शहर के गणमान्य लोगों ने सोनू कुमार को उसकी सफलता पर बधाई दी है। चार भाई -बहनों में सबसे बड़े सोनू कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता पूनम देवी पिता पप्पू गुप्ता दादा अवध गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्यों को देते हुए बताया कि उसका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनने की है। परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन तथा सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया है। उसने बताया कि आमतौर पर 8 घंटा तथा परीक्षा के दौरान 12 से 14 घंटा पढ़ाई करता था। उसने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई स्थानीय सीता उच्च विद्यालय से प्राप्त की है। जबकि छतरपुर के गुलाबचंद अग्रवाल डिग्री कॉलेज से भूगोल विषय में स्नातक की है । उसे शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने कहा कि व्यावसायिक पृष्ठभूमि के रहकर भी इस मुकाम तक पहुंचना हरिहरगंज के लिए गौरव की बात है। बधाई देने वालों में वैश्य जागृति मंच के संरक्षक भोला गुप्ता, अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, एजीएम सच्चिदानंद राम,डाo प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश अकेला, गोपाल गुप्ता, राजेश शौंडिक,अशोक शौंडिक, ओम गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश मेहता, विश्वनाथ विश्वकर्मा ,इन्द्रदेव राम,बिनू जायसवाल, राजेश शौंडिक सहित कई लोगों का नाम शामिल हैं।

Leave a Reply