मेदिनीनगर (पलामू)
मानसून अब अपना फोकस पूर्वी भारत की ओर शिफ्ट करने वाला है। जुलाई में पश्चिमी और मध्य भारत में अच्छी बारिश देखने को मिली, लेकिन बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कमी अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। बिहार में मौसमी बारिश 40%, जबकि झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 32% कम है।
5 और 6 अगस्त को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 7 से 9 अगस्त के बीच बारिश का फोकस ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के आसपास रहेगा।
इसके बाद थोड़ी राहत के बाद 12 से 15 अगस्त के बीच बारिश का एक नया दौर इन इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने से नेपाल की तलहटी, बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश बढ़ सकती है।

