हरिहरगंज- तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

हरिहरगंज (पलामू )

पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत काव्या रेस्टोरेंट के समीप फोरलेन सड़क पर तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूलतानी गांव निवासी बिरजा पासवान के 38 वर्षीय पुत्र सरजुन पासवान के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरजुन पासवान पैदल फोरलेन सड़क किनारे से जा रहा था । तभी छतरपुर से हरिहरगंज की ओर तेज रफ़्तार से जा रही बाइक की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना के बाद पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद भेज दिया गया है। पुलिस बाइक को जब्त कर ली है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए है। चिकित्सकों द्वारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है । पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply