हरिहरगंज ( पलामू )
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने पत्र जारी कर वार्ड नंबर 15 व 16 का विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शहरी फीडर से जोड़ने का अनुरोध सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल छतरपुर से की है । सहायक अभियंता को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि वार्ड नंबर 15 व 16 अंतर्गत खाप कटैया, कोसडीहरा, पिपरा, बिशुनपुर के नागरिक शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं। बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था ग्रामीण फीडर से जुड़ी है। मालूम हो कि वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम तथा अनुराधा कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ग्रामीण फीडर से हटाकर शहरी फीडर से जोड़ने की मांग की थी। वहीं शहरी फीडर से जुड़ने से संबंधित वार्ड के लोगों को सिंचाई कार्य, छोटे व्यवसायों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

