हरिहरगंज (पलामू )
शहरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू सब्जी बाजार स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में रविवार को पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की मौजूदगी में सब्जी उत्पादक सह विक्रेता संघ की बैठक आहूत की गई । बैठक में सर्वसम्मति से संघ के पांच हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाने तथा गांव- गांव में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही न्यू सब्जी बाजार के जमीन का मापी कराकर सीमांकन कराने और सभी उत्पादक विक्रेता संघ के सुविधा के लिए मूलभूत समस्याओं का समाधान करने तथा संघ के कार्यालय खोलने पर भी विचार किया गया । बैठक की अध्यक्षता बिंदेश्वरी प्रसाद मेहता ने किया जबकि संचालन परमेश्वर कुशवाहा ने किया । वहीं बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे । बैठक में पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा, रामाधार मेहता, गुप्तेश्वर यादव, राम पूजन मेहता, कन्हाई मेहता, राजेश्वर मेहता, मिथुन मेहता नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि पूर्व उपप्रमुख कृष्णा मेहता, मुकेश मेहता, सुदर्शन मेहता, अर्जुन मेहता, मुसाफिर मेहता, शैलेंद्र मेहता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए ।

